
आईपीओ-IPO और डिजिटल ट्रेंड्स की चर्चा के बीच, करियर ग्रोथ एक ऐसा पहलू है जो हर प्रोफेशनल की प्राथमिकता बन चुका है। इसी दिशा में LinkedIn ने अपनी नौवीं वार्षिक रिपोर्ट के तहत भारत की Top 25 कंपनियों की सूची जारी की है जो जॉब सिकर्स और प्रोफेशनल्स के लिए सबसे बेहतर करियर ग्रोथ प्रदान कर रही हैं। यह लिस्ट पूरी तरह लिंक्डइन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद डेटा के आधार पर तैयार की गई है। इसमें प्रमोशन, स्किल ग्रोथ, इंटरनल मूवमेंट्स, वर्क कल्चर जैसे कई मापदंडों को शामिल किया गया है।
1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
1968 में स्थापित, TCS भारत की सबसे बड़ी और विश्व की प्रमुख IT सेवा कंपनियों में से एक है। मुंबई मुख्यालय वाली यह कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग सेवाएं देती है। इसकी ग्लोबल उपस्थिति और स्टेबल करियर पाथ इसे LinkedIn की टॉप कंपनी बनाती है।
2. एक्सेंचर:
आयरलैंड के डबलिन में स्थित एक्सेंचर IT, मैनेजमेंट कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग सेवाओं में अग्रणी है। यह कंपनी हेल्थकेयर, बैंकिंग, एयरोस्पेस और रिटेल जैसे कई सेक्टर में कार्य करती है। भारत में इसका बड़ा कार्यबल और स्किल अपग्रेडिंग सिस्टम युवाओं को आकर्षित करता है।
3. इंफोसिस:
1981 में स्थापित इंफोसिस एक ग्लोबल IT और डिजिटल सेवा कंपनी है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है और यह BFSI, हेल्थकेयर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में सॉल्यूशंस देती है। यहां प्रोफेशनल ग्रोथ के ढेरों अवसर उपलब्ध हैं।
4. फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स:
1946 में अमेरिका में शुरू हुई फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स निवेश, रिटायरमेंट प्लानिंग और ब्रोकरेज सेवाएं देती है। यह कंपनी भारत में टेक्नोलॉजी और एनालिटिक्स बेस्ड फाइनेंशियल सेवाओं के लिए जानी जाती है।
5. कॉग्निजेंट:
1994 में स्थापित कॉग्निजेंट एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, AI, क्लाउड और कंसल्टिंग सेवाएं देती है। इसके भारत में हजारों कर्मचारी हैं और ग्रोथ के शानदार अवसर उपलब्ध हैं।
6. ओरेकल:
1977 में स्थापित ओरेकल, डेटाबेस सॉल्यूशंस और क्लाउड इंजीनियरिंग की दुनिया में अग्रणी है। यह कंपनी भारत में रिसर्च, डेवलपमेंट और क्लाइंट सपोर्ट में बड़े पैमाने पर काम करती है।
7. जेपी मॉर्गन चेस
150 वर्षों से सक्रिय यह कंपनी इनवेस्टमेंट बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और ट्रेडिंग सेवाएं देती है। भारत में इसका ऑपरेशंस, एनालिटिक्स और क्लाइंट सर्विस हब है।
8. अमेजन:
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी, अमेजन AWS, लॉजिस्टिक्स और AI में भी लीडर है। भारत में इसके टेक, वेयरहाउस और कस्टमर सपोर्ट हब हैं जहां हज़ारों लोग कार्यरत हैं।
9. अल्फाबेट इंक:
अल्फाबेट गूगल की पैरेंट कंपनी है जो AI, सर्च इंजन, क्लाउड और एडवरटाइजिंग में इनोवेशन करती है। भारत में इसके R&D सेंटर और प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीमें काम करती हैं।
10. डीटीसीसी:
1973 में स्थापित DTCC वित्तीय ट्रांजैक्शन की क्लियरिंग और सेटलमेंट सेवाएं प्रदान करता है। भारत में इसका बैकएंड ऑपरेशन हब है जहां काफ़ी प्रोफेशनल्स को अवसर मिलते हैं।
11. कैपजेमिनी:
पेरिस मुख्यालय वाली यह कंपनी आईटी कंसल्टिंग, डिजिटल सर्विस और आउटसोर्सिंग में काम करती है। भारत में इसके कई सेंटर हैं जो डिजिटल इनोवेशन में योगदान देते हैं।
12. सेल्सफोर्स:
सेल्सफोर्स क्लाउड बेस्ड कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) सॉल्यूशंस देती है। इसकी भारत में विकास और सपोर्ट टीमें हैं जो ग्लोबल क्लाइंट्स को सर्विस देती हैं।
13. सिनोप्सिस इंक: र
1986 में शुरू हुई यह कंपनी चिप डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (EDA) टूल्स में माहिर है। भारत में इसके इंजीनियरिंग हब AI और क्लाउड में काम कर रहे हैं।
14. कॉन्टिनेंटल AG:
1871 में स्थापित जर्मन कंपनी कॉन्टिनेंटल टायर्स, ब्रेक सिस्टम और ऑटो तकनीक के क्षेत्र में काम करती है। भारत में इसका R&D हब तेजी से बढ़ रहा है।
15. वेल्स फार्गो:
1852 में स्थापित यह कंपनी बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट और रिटायरमेंट प्लानिंग सेवाएं देती है। भारत में इसका IT और सपोर्ट ऑपरेशन सेंटर काफी एक्टिव है।
16. एचसीएलटेक:
1999 में नोएडा में स्थापित यह कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग और आउटसोर्सिंग सेवाएं देती है। इसके क्लाइंट्स दुनियाभर के बड़े कॉर्पोरेट्स हैं।
17. सर्विसनाउ:
सर्विसनाउ बिजनेस प्रोसेस ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है। यह कंपनी भारत में ITSM, HR सर्विस और कस्टमर ऑपरेशन में ग्रोथ प्रदान करती है।
18. मॉर्गन स्टेनली:
यह कंपनी इनवेस्टमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग सेवाएं देती है। भारत में इसके एनालिटिक्स और रिसर्च सेंटर तेजी से काम कर रहे हैं।
19. मास्टरकार्ड:
1966 में शुरू हुई यह कंपनी डिजिटल पेमेंट टेक्नोलॉजी में अग्रणी है। भारत में इसके साइबर सिक्योरिटी और फिनटेक सॉल्यूशन हब मौजूद हैं।
20. आरटीएक्स (Raytheon Technologies):
यह कंपनी रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी और सिस्टम तैयार करती है। भारत में इसके इंजीनियरिंग और रिसर्च सेंटर हैं।
21. स्ट्राइप:
2009 में स्थापित स्ट्राइप एक फिनटेक स्टार्टअप है जो पेमेंट प्रोसेसिंग से लेकर बिलिंग और फाइनेंशियल टूल्स तक समाधान देती है। भारत में यह तेजी से विस्तार कर रही है।
22. एटलसियन:
यह ऑस्ट्रेलियाई कंपनी JIRA, Confluence जैसे प्रोजेक्ट और कोलैबोरेशन टूल्स प्रदान करती है। भारत में इसका बड़ा डेवलपमेंट सेंटर है।
23. एमएससीआई इंक:
यह फर्म ग्लोबल इनवेस्टमेंट इंडेक्स और रिस्क एनालिटिक्स टूल्स प्रदान करती है। भारत में इसका ऑपरेशंस और डेटा मॉडलिंग हब मौजूद है।
24. एली लिली एंड कंपनी:
1876 में स्थापित, यह फार्मास्युटिकल कंपनी रिसर्च, डेवलपमेंट और मार्केटिंग में अग्रणी है। भारत में इसका R&D और क्लिनिकल ट्रायल यूनिट सक्रिय है।
25. अमेरिकन एक्सप्रेस
1850 में शुरू हुई अमेरिकन एक्सप्रेस ट्रांजैक्शन, क्रेडिट कार्ड, ट्रैवल मैनेजमेंट और फाइनेंस सॉल्यूशंस देती है। भारत में इसका बड़ा टेक्नोलॉजी हब मौजूद है।