रेकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना एक ऐसा विकल्प है जिसे निवेश और बचत के लिए लोग काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना के बारे में बताएंगे, जो न केवल सुरक्षित है, बल्कि बेहतर ब्याज दरों के साथ निवेश पर अच्छा रिटर्न भी देती हैं। Post Office RD Yojana उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो कम राशि से बचत शुरू करना चाहते हैं और गारंटीशुदा रिटर्न चाहते हैं। इसमें न केवल सुरक्षित निवेश की सुविधा है, बल्कि अच्छा ब्याज भी मिलता है। अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं और नियमित बचत की आदत डालना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए आदर्श हो सकती है।
पोस्ट ऑफिस आरडी योजना के फायदे
Post Office RD Yojana के तहत आपको बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। इस योजना में वर्तमान में 6.7% की ब्याज दर दी जा रही है, जो पहले 6.5% थी। ब्याज दर में यह बढ़ोतरी इसे और आकर्षक बनाती है। यदि आप ₹2000, ₹3000 या ₹5000 की मासिक आरडी शुरू करते हैं, तो नई ब्याज दरों के साथ आपको कितना रिटर्न मिलेगा, इसका कैलकुलेशन नीचे दिया गया है।
केवल ₹100 से करें शुरुआत
Post Office RD Yojana की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे मात्र ₹100 से शुरू कर सकते हैं। निवेश की न्यूनतम राशि इसे हर वर्ग के लोगों के लिए सुलभ बनाती है। इस योजना में निवेश की अवधि 5 साल की होती है। 5 साल पूरे होने पर आपको निवेश राशि और उस पर मिले ब्याज सहित पूरी रकम वापस मिलती है। आप यह खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं।
सुरक्षित निवेश का विकल्प
Post Office RD Yojana उन लोगों के लिए आदर्श है जो अपने पैसे को सुरक्षित और गारंटीशुदा रिटर्न के साथ निवेश करना चाहते हैं। Post Office RD Yojana में सरकार हर तीन महीने में ब्याज दर तय करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपको हमेशा ताजा और प्रतिस्पर्धी ब्याज दर मिलेगी।
निवेश और रिटर्न का कैलकुलेशन
Post Office RD Yojana में निवेश पर मिलने वाले रिटर्न का आकलन नीचे दिया गया है:
₹2,000 मासिक निवेश पर
- कुल निवेश (5 साल): ₹1,20,000
- ब्याज: ₹22,732
- कुल राशि (ब्याज सहित): ₹1,42,732
₹3,000 मासिक निवेश पर
- कुल निवेश (5 साल): ₹1,80,000
- ब्याज: ₹34,097
- कुल राशि (ब्याज सहित): ₹2,14,097
₹5,000 मासिक निवेश पर
- कुल निवेश (5 साल): ₹3,00,000
- ब्याज: ₹56,830
- कुल राशि (ब्याज सहित): ₹3,56,830
समय से पहले निकासी के नियम
अगर आप 5 साल से पहले अपना पैसा निकालना चाहते हैं, तो यह संभव है, लेकिन इसके लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। Post Office RD Yojana कम से कम 3 साल पूरा होने के बाद ही बंद किया जा सकता है। खाता खोलने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है, और इसे कोई भी भारतीय नागरिक खुलवा सकता है। इसके अलावा, आप एक से अधिक खाते खोल सकते हैं और सिंगल, जॉइंट या तीन लोगों के साथ जॉइंट अकाउंट भी खोलने की सुविधा उपलब्ध है।