Mahila Samman Bachat Yojana: पाएं 7.5% ब्याज और सुरक्षित भविष्य की गारंटी

महिला सम्मान बचत योजना में ₹2 लाख तक का निवेश कर पाएं बेहतर ब्याज दर और सुरक्षित फंड! जल्दी करें, यह मौका सिर्फ 2025 तक उपलब्ध! जानिए कैसे और कहां खोलें खाता और समय से पहले पैसे निकालने का पूरा प्रोसेस!

By Pankaj Singh
Published on
Mahila Samman Bachat Yojana: पाएं 7.5% ब्याज और सुरक्षित भविष्य की गारंटी
Mahila Samman Bachat Yojana: पाएं 7.5% ब्याज और सुरक्षित भविष्य की गारंटी

महिला सम्मान बचत योजना क्या है?

महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और उनकी बचत को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सरकार ने महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत, देश की महिलाएं और बालिकाएं अपनी बचत को एक संरक्षित और लाभदायक खाते में निवेश कर सकती हैं। महिला सम्मान बचत योजना उन महिलाओं के लिए बेहतरीन विकल्प है जो अपनी बचत को सुरक्षित रखना और उस पर अच्छा ब्याज प्राप्त करना चाहती हैं। दो वर्षों की छोटी अवधि में 7.5% ब्याज दर के साथ यह एक बढ़िया निवेश योजना है। अगर आप भी अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करना चाहती हैं, तो जल्द ही इस योजना का लाभ उठाएं।

कैसे मिलेगा फायदा?

इस योजना के तहत जमा की गई राशि पर 7.5% की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है। योजना की अवधि दो वर्ष की होती है, जिसके बाद महिलाओं को उनकी संचित राशि ब्याज सहित वापस कर दी जाती है।

निवेश की सीमा और संभावित रिटर्न

अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहती हैं तो न्यूनतम ₹50,000 और अधिकतम ₹2,00,000 तक की राशि जमा कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा—

निवेश राशिदो साल बाद कुल रकम (7.5% ब्याज सहित)ब्याज राशि
₹50,000₹58,011₹8,011
₹1,00,000₹1,16,022₹16,022
₹1,50,000₹1,74,033₹24,033
₹2,00,000₹2,32,044₹32,044

कहां और कैसे खोलें खाता?

Mahila Samman Bachat Yojana का खाता किसी भी बैंक या डाकघर में खोला जा सकता है, जिसके लिए आपको फॉर्म-1 भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड और हाल ही की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जमा करनी होगी।

महत्वपूर्ण शर्तें और नियम

  • इस योजना के तहत कोई भी महिला एक से अधिक खाते भी खोल सकती है।
  • इस योजना का लाभ वर्ष 2025 तक लिया जा सकता है।
  • अगर जरूरत हो, तो आप खाता खुलने के एक साल बाद जमा राशि का 40% तक निकाल सकती हैं
  • अगर किसी महिला को गंभीर बीमारी हो जाती है, तो वह छह महीने बाद भी खाता बंद कर सकती है, लेकिन इस स्थिति में ब्याज दर 7.5% से घटाकर 5.5% कर दी जाएगी।
Author
Pankaj Singh

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें