
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-GSEB ने GSEB HSC Result 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार, कई मीडिया पोर्टल्स दावा कर रहे थे कि GSEB HSC Result 2025 को 17 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा। लेकिन GSEB ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह दावा झूठा और भ्रामक है।
बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि अब तक GSEB HSC Result 2025 की तारीख और समय घोषित नहीं किए गए हैं। लाखों छात्र जो 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम और Gujcat-2025 परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि 17 अप्रैल को रिजल्ट घोषित नहीं होगा।
सोशल मीडिया पर फर्जी प्रेस रिलीज का खंडन
GSEB द्वारा यह बयान जारी किया गया है कि एक फर्जी प्रेस रिलीज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है जिसमें लिखा है कि 17 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। लेकिन GSEB ने साफ तौर पर कहा है कि ऐसी कोई प्रेस विज्ञप्ति बोर्ड की ओर से जारी नहीं की गई है।
गुजराती भाषा में जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि “12/04/2025 को कोई भी वैध प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर जो सूचना घूम रही है वह फर्जी है और इसे बोर्ड द्वारा खारिज किया जाता है।” जब भी बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से GSEB HSC Result 2025 घोषित किया जाएगा, उसकी सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर ही दी जाएगी।
GSEB HSC Result 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
GSEB HSC Result 2025 घोषित होने के बाद, छात्र इसे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही देख सकते हैं। नीचे दी गई स्टेप्स के माध्यम से छात्र अपने रिजल्ट को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org खोलें।
- उसके बाद ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर अपना स्ट्रीम चुनें और अपना छह अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
- ‘Go’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका GSEB HSC Result 2025 स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड करके सेव कर लें।