खुशखबरी! सोने के रेट हुए धड़ाम, आज 28 अप्रैल का 22 और 24 कैरेट का भाव जानें!

28 अप्रैल 2025 को सोने और चांदी के बाजार भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। अक्षय तृतीया से पहले 24 कैरेट सोना ₹97,680 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1 लाख प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है। खरीददारी से पहले ताजा रेट और प्योरिटी की जांच करना बेहद जरूरी है।

By Pankaj Singh
Published on
खुशखबरी! सोने के रेट हुए धड़ाम, आज 28 अप्रैल का 22 और 24 कैरेट का भाव जानें!
Gold Silver Rate 28 April 2025

Gold Silver Rate 28 April 2025: अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर से पहले यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में हो रहे बदलावों पर नजर रखना अनिवार्य है। आज सोमवार को सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार सोने के भाव में ₹630 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, वहीं चांदी के दाम में ₹100 प्रति किलो की कमी दर्ज की गई है। इस बदलाव के बाद अब 24 कैरेट सोना ₹97,000 के आसपास और चांदी ₹1 लाख प्रति किलो के स्तर पर ट्रेंड कर रही है।

सोने और चांदी की नई कीमतें

सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) की नई दरों के अनुसार, 28 अप्रैल 2025 को 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate Today) ₹89,550 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹97,680 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹73,270 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी का ताजा भाव (Silver Rate Today) ₹1 लाख प्रति किलो के आस-पास बना हुआ है, जो निवेशकों और खरीददारों दोनों के लिए अहम सूचना है।

देशभर के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

  • आज दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव ₹73,270 पर चल रहा है। कोलकाता और मुंबई में 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,150 रुपये है। वहीं इंदौर और भोपाल में ₹73,190 रुपये और चेन्नई में 18 कैरेट सोना ₹74,050 रुपये में उपलब्ध है।
  • 22 कैरेट सोने की बात करें तो भोपाल और इंदौर में इसकी कीमत ₹89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और दिल्ली में यह ₹89,550 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता और मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹89,400 रुपये में मिल रहा है।
  • 24 कैरेट सोने का रेट भी तेजी से अपडेट हुआ है। भोपाल और इंदौर में इसका भाव ₹97,580 रुपये, जबकि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में ₹97,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, केरल और मुंबई में यह ₹97,530 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी के बाजार भाव

सोमवार को जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलो चांदी का भाव ₹1,01,800 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल में चांदी की कीमत ₹1,11,800 रुपये प्रति किलो है। भोपाल और इंदौर में भी 1 किलो चांदी ₹1,01,800 रुपये पर ट्रेंड कर रही है। अक्षय तृतीया जैसे खास अवसर के मद्देनजर चांदी की खरीदारी में भी तेजी देखी जा रही है।

कैसे जांचें सोने की शुद्धता?

  • सोने की प्योरिटी चेक करना बेहद जरूरी है, खासकर जब बड़े निवेश की बात हो। ISO (Indian Standard Organization) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क का ध्यान रखें।
  • 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और इस पर 999 अंकित होता है। 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्धता रखता है, और इस पर 916 लिखा होता है। इसी तरह, 23 कैरेट पर 958, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकन होता है।
  • 24 कैरेट सोने के सिक्के तो मिलते हैं, लेकिन आभूषण नहीं बनते, क्योंकि वह बहुत नरम होता है। इसलिए ज्वैलर्स मुख्यतः 18, 20 या 22 कैरेट सोने के आभूषण बेचते हैं, जिसमें थोड़ी अन्य धातुओं की मिलावट होती है ताकि ज्वेलरी मजबूत रहे।
Author
Pankaj Singh

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें